HomeHindi Newsकांग्रेसियों ने लगाए पाकिस्तान समर्थक नारे.. कर्नाटक में बीजेपी ने लगाया बड़ा...

कांग्रेसियों ने लगाए पाकिस्तान समर्थक नारे.. कर्नाटक में बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

कर्नाटक भाजपा ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन के समर्थकों द्वारा विधान सौधा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने पर विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नसीर हुसैन की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए हैं। इसकी निंदा करने के बजाय नसीर हुसैन गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई झूठी खबर फैला रहा है। कांग्रेस जब सत्ता में थी, तो पाकिस्तान के साथ दोस्ती करती थी। अब वे सीधे तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments