HomeHindi NewsHaryanaसीएम मनोहर लाल ने कहा-हर वादा किया पूरा.. संसाधनों पर पहला हक...

सीएम मनोहर लाल ने कहा-हर वादा किया पूरा.. संसाधनों पर पहला हक गऱीब का

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में अपने संबोधन में कहा कि सरकार का कार्य एक सतत प्रक्रिया है। जितने कार्य पिछली सरकार में छूटे, उसे अगली सरकार पूरा करती है। वर्तमान सरकार ने न केवल पिछले कार्यों को पूरा किया बल्कि मौजूदा समय में घोषणा कर उनको भी पूरा किया है। मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के हिसाब से केवल कुछ जिले नहीं बल्कि हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ और हर एमपी को 10 करोड़ रुपये के कार्य करवाने का भी प्रावधान किया गया है।
झज्जर जिला बनेगा पुलिस कमिश्नरेट
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि झज्जर जिला को पुलिस कमीशनरेट बनाया जाएगा। झज्जर में पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारी नियुक्त होंगे। एनसीआर के 4 जिले गुरुग्राम, फऱीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में यह प्रणाली लागू होगी। बाकी 3 जिलों में पहले से ही पुलिस कमिश्नरेट है। उन्होंने कहा कि पहले जहाँ 14 लाख परिवारों तक कुछ बीपीएल की योजनाएं पहुँची थीं, वहीं आज 34 लाख से अधिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के संसाधनों पर पहला हक गऱीब का है। सरकार ने बीपीएल परिवारों के सदस्यों को एक साल में 1000 किलोमीटर तक की मुफ़्त परिवहन की सुविधा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments