HomeHindi Newsकांग्रेस बोली-महायुति में हो रही भयंकर लड़ाई.. विचित्र गठबंधन, चिन्ह किसी का...

कांग्रेस बोली-महायुति में हो रही भयंकर लड़ाई.. विचित्र गठबंधन, चिन्ह किसी का लड़ कोई रहा

कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी मजबूती के साथ चुनाव लडऩे को तैयार है। हमारे सभी उम्मीदवार जनता के बीच हैं। महाविकास आघाड़ी में कोई मतभेद नहीं है, जबकि दूसरी ओर महायुति में भयंकर लड़ाई चल रही है। महायुति एक विचित्र गठबंधन है, जहां शिंदे के सिंबल पर भी बीजेपी का नेता लड़ रहा है और एनसीपी के कोटे वाली सीट पर भी बीजेपी का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। यानी ये चुनाव केवल बीजेपी लड़ रही है।

बीजेपी ने शिंदे और अजित पवार को ख़त्म कर दिया

कांग्रेस ने कहा कि इस चुनाव में महायुति का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। बीजेपी ने शिंदे और अजित पवार को ख़त्म कर दिया है। बीजेपी अपने गठबंधन के साथियों के साथ ऐसा ही करती आई है। हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बने। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने महायुति सरकार के रिपोर्ट कार्ड के खिलाफ चार्जशीट लॉन्च की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments