HomeHindi NewsBig Breaking: विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर...

Big Breaking: विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एक बार फिर से कप्तान बनने वाले हैं कोहली

आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आने वाली है। क्योंकि अब आईपीएल 2025 में विराट कोहली सिर्फ बतौर बल्लेबाज नहीं बल्कि बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि एक बार फिर से कोहली की बतौर कप्तान चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में वापसी होने वाली है।

कोहली खुद करना चाहते हैं आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी:रिपोर्ट

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2021 में परमानेंट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी की थी और 2021 के बाद फाफ डू प्लेसिस ने तीन सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी की। लेकिन अब खबर आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फाफ डुप्लेसिस को रिटेन नहीं करने वाली है और विराट कोहली खुद बेंगलुरु की टीम की कप्तानी करना चाहते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली खुद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तानी करना चाहते हैं और उन्होंने अपना मन बना लिया है। और एक बार फिर से अब कोहली के फैंस उन्हें कप्तानी करता हुआ आईपीएल में देख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments