HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबुजुर्गों के स्नेह से अभिभूत हुए सीएम विष्णु देव साय.. कहा-यही मेरी...

बुजुर्गों के स्नेह से अभिभूत हुए सीएम विष्णु देव साय.. कहा-यही मेरी ताकत, हर गारंटी करेंगे पूरी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर हमेशा अपने पैतृक निवास में परिवार और मित्रों के बीच रहकर अनुष्ठान में शामिल होने की परंपरा निभाता आया हूं। मुझे दूरदराज के जिलों से भी जन्मदिन की बधाई देने लोग आए थे। उन सभी का अभिनन्दन है। उन्होंने अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर ग्राम बगिया स्थित निवास में अपनी माता श्रीमती जसमनी साय से आशीर्वाद लिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने उनका आरती की थाल से स्वागत किया, मिठाई खिलाई और दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री अपने गुरु श्री धनपति पंडा की सपरिवार पूजा भी की। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तो सीएम अभिभूत हो गए।
ऋण चुकाने के लिए शब्द नहीं
सीएम ने कहा कि आज सभी का आशीर्वाद, प्यार, स्नेह पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। आपका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा, यही कामना है। उन्होंने कहा कि आप सभी मेरी ताकत हैं और यही ताकत राज्य में मोदी की गारंटी को पूरा करेगी। राज्य को विकास की राह पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और विशिष्टजनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं पाकर अभिभूत हूं।
खुशी से झूम उठे गांव के लोग
बगिया के लाल के जन्मदिन पर के मौके पर उन्हें अपने बीच पाकर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए लोगों जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बारी-बारी से फूल देकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। कई लोगों ने उनका अभिनंदन कर उनके साथ सेल्फी भी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments