HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम विष्णु देव साय ने लांच किया चैनल.. एक दिन में हो...

सीएम विष्णु देव साय ने लांच किया चैनल.. एक दिन में हो गए इतने सब्सक्राइबर्स

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सके, इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की जनता मुझसे जुड़ सकती है। उन्होंने एक्स हैंडल पर यूट्यूब चैनल से जुडऩे के लिए नीचे लिंक https://youtube.com/@VishnuDeoSaiOfficial?si=VdiEYbt7hLuohyyc जारी कर क्लिक कर सब्सक्राइब करने की अपील की है। एक ही दिन में उनके चैनल के डेढ़ हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments