HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में हत्याओं पर सीएम सख्त.. एक भी दोषी को बख्शा नहीं...

हरियाणा में हत्याओं पर सीएम सख्त.. एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आईएनएलडी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और जय किशन के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में हम उनके साथ हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में संलिप्त एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस बीच गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसटीएफ भी इस मामले में सक्रिय हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments