HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा से बाहर भी प्रचार करेंगे सीएम सैनी, अलवर को लेकर मिली...

हरियाणा से बाहर भी प्रचार करेंगे सीएम सैनी, अलवर को लेकर मिली यह जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा की दमदार नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से भाषण के अंदाज से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी हद तक प्रभावित किया है। पार्टी इस लिहाज से अब उनका उपयोग हरियाणा से बाहर भी चुनाव प्रचार के लिए करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अलवर में भाजपा की जीत के लिए जनसभा करेंगे। सीएम सैनी 10 अप्रैल को अलवर शहर, तिजारा और राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। अलवर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मैदान में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments