HomeHindi NewsDelhi Newsसीएम सैनी बोले-आतंकवाद को नेस्तनाबूत किया.. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने उठाए...

सीएम सैनी बोले-आतंकवाद को नेस्तनाबूत किया.. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहलगाम की एक दर्दनाक घटना। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि अब इस आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। हमारे जांबाज, पराक्रमी साथियों ने पाकिस्तान में आतंकवाद की जड़ों को, जहां से आतंकवाद पनपता था, उस भूमि को नेस्तनाबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने देश के लोगों का गौरव बढ़ाया है। हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कल संबोधन दिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई का समय नहीं है लेकिन यह आतंकवाद का समय भी नहीं है।

सारी चीजें बदल गई, सब पलट गया?

कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने 11 साल में पहली बार अनुभव किया कि देश का पक्ष और विपक्ष एक साथ है। ऐसी मुश्किल घड़ी में हम सभी एकजुट थे, इससे पूरी दुनिया में एक संदेश गया कि हम एक हैं। नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश से ये माहौल चला ही गया था, यहां इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का राज चल रहा था। ईडी ने पक्ष-विपक्ष के बीच दूरियां बढ़ा दी थीं। राहुल गांधी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने न सिर्फ कहा बल्कि निभाया। देश की एकजुटता ने सेना का हौसला बढ़ाया। लेकिन फिर ऐसी क्या वजह थी कि सारी चीजें बदल गई, सब पलट गया? जहां हमें हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर बहुत गर्व है, वहीं अचानक हुई सीजफायर की घटना ने सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments