HomeHindi Newsमुंबई पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी.. भाजपा के समर्थन में करेंगे चुनावी...

मुंबई पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी.. भाजपा के समर्थन में करेंगे चुनावी सभाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तराखंड से आए प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। वे मुंबई में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सीएम ने ट्वीट किया कि भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध एवं माँ मुंबा देवी की पावन भूमि मुंबई (महाराष्ट्र) पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत किया। इस भव्य स्वागत एवं असीम स्नेह हेतु आप सभी का हृदयतल से आभार!

हरियाणा में भी किया था प्रचार, अब महाराष्ट्र की बारी

सीएम धामी ने इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जमकर प्रचार किया था। उन्होंने एक दिन में दो से तीन रैलियां की थीं। हरियाणा में शानदार जीत से सीएम धामी का क्रेज और इमेज भी चमकी है। यही वजह है कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए बुलाया गया है। महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों का उनके प्रति आकर्षण है। यही वजह है कि वे इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments