HomeHindi NewsHaryanaतिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम नायब सिंह.. आजादी के नारों से...

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम नायब सिंह.. आजादी के नारों से गूंज उठा करनाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट किया कि मेरी आन-बान और शान तिरंगा है। स्वतंत्रता सप्ताह को गर्व से मनाते हुए देश के अमर जवानों के सम्मान में राष्ट्र गौरव का प्रतीक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत करनाल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर गर्व है। तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। तिरंगा हाथ में लेकर उन्होंने मौजूद जनता का अभिवादन किया। जनता भी पूरे जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुई और सीएम का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे और वंदे मातरम के नारों से पूरा करनाल गूंज उठा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments