HomeHindi Newsवैश्विक आध्यात्मिक गाइड और गीतकार समीर अंजान का CM ने किया अभिनंदन

वैश्विक आध्यात्मिक गाइड और गीतकार समीर अंजान का CM ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनैस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान का भी अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके विस्तार की भावी योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रोन्नत विधाओं और जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश में वृक्षारोपण विस्तार की संभावनाओं के संबंध में दाजी से चर्चा की। संस्था से प्रशिक्षित बालिका कल्याणी ने अर्जित दक्षताओं का प्रदर्शन भी किया। हार्टफुलनैस संस्था के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments