HomeHindi Newsरुद्रप्रयाग में रैली करने पहुंचे सीएम धामी.. केदारनाथ उपचुनाव में है कड़ी...

रुद्रप्रयाग में रैली करने पहुंचे सीएम धामी.. केदारनाथ उपचुनाव में है कड़ी टक्कर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोनप्रयाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री त्रियुगीनारायण मंदिर, रुद्रप्रयाग पहुँचने पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु सहृदय आभार। वे भगवान भोलेनाथ की पावन भूमि जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाली विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम ने पोस्ट किया कि केदारनाथ विधानसभा में देवतुल्य जनता द्वारा भाजपा को असीम स्नेह और समर्थन मिल रहा है। जनता जनार्दन की विकासवादी विचारधारा निश्चित तौर पर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है।

भाजपा का दावा मजबूत

केदारनाथ से कांग्रेस ने मनोज रावत को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने आशा नौटियाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौका दिया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यह सीट भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा का इस सीट पर दावा मजबूत है, तो कांग्रेस भी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments