HomeHindi Newsमुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा...

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण हेतु पहुॅचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री को अचानक से अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments