HomeHindi Newsमुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की, विकास कार्य होंगे तेज

मुख्यमंत्री ने विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की, विकास कार्य होंगे तेज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखंड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत, पुनर्निर्माण कार्य के लिए 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखंड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं0-15 में 01 नवीन नलकूप के निर्माण हेतु 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की। ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 175.54 लाख की योजना की स्वीकृति, एवं विकासखंड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments