HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ को मिले 6070 करोड़ रुपए.. सीएम साय ने जताया PM-FM का...

छत्तीसगढ़ को मिले 6070 करोड़ रुपए.. सीएम साय ने जताया PM-FM का आभार

छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6070 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भारत सरकार की ओर से राशि जारी होने पर मुख्यमंत्री वष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है।

केंद्र से प्राप्त इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। सीएम साय ने कहा कि इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments