HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में अब तक 330.3 मिमी वर्षा.. जानें कहां हुई सबसे ज्यादा...

छत्तीसगढ़ में अब तक 330.3 मिमी वर्षा.. जानें कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में मानूसन काल में अच्छी बारिश हो रही है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 330.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 20 जुलाई सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 730.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 138.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 204.3 मिमी, बलरामपुर में 341.1 मिमी, जशपुर में 241.3 मिमी, कोरिया में 249.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 205.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

अन्य जिलों में इतने मिमी बारिश

रायपुर जिले में 268.2 मिमी, बलौदाबाजार में 309.4 मिमी, गरियाबंद में 382.6 मिमी, महासमुंद में 237.3 मिमी, धमतरी में 342.7 मिमी, बिलासपुर में 345.4 मिमी, मुंगेली में 331.4 मिमी, रायगढ़ में 332.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 205.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 329.7 मिमी, सक्ती में 276.7 कोरबा में 396.2 मिमी बारिश हुई है। वहीं बात करें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की तो यहां 343.2 मिमी, दुर्ग में 206.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। कबीरधाम जिले में 263.0 मिमी, राजनांदगांव में 335.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 385.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 224.1 मिमी, बालोद में 357.3 मिमी, बेमेतरा में 185.0 मिमी, बस्तर में 498.6 मिमी, कोंडागांव में 378.9 मिमी, कांकेर में 397.5 मिमी, नारायणपुर में 436.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 419.4 मिमी और सुकमा जिले में 603.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments