HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़, मप्र और गुजरात में अलर्ट.. इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़, मप्र और गुजरात में अलर्ट.. इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट

आज दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तेलंगाना, उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पूर्व मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली की आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि गुजरात में तेज हवाओं के साथ 4-5 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी तट क्षेत्र में रेड अलर्ट, पश्चिमी तट क्षेत्र में रेड अलर्ट, मध्य भारत में ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी रहेगा। उत्तर भारत में 22 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज और कल थोड़ी बारिश होगी।

महाराष्ट्र और गुजरात में बिगड़े हालात

महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर में भारी बारिश हुई है। हालात यह हैं कि सडक़ों पर लबालब पानी भरा हुआ है। महाराष्ट्र के मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबीना मंजिल नामक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। गुजरात के पोरबंदर में भारी बारिश के बाद इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अन्य जिलों में भी बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments