HomeHindi Newsचेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला गया। इस पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम को 6 विकेट से हराते हुए आईपीएल 2024 की जीत के साथ शुरुआत की है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट के नुकसान पर 18. 4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रचिन रविंद्र ने 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 34 जडेजा ने 25 रन बनाए। मिचेल ने 22 और रहाणे ने 27 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम की ओर से कैमरा ग्रीन ने 27 रन देकर दो सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments