HomeHindi Newsचमोली : बादल फटने से भारी तबाही.. कई गाड़ियां दबीं; 3 लोग...

चमोली : बादल फटने से भारी तबाही.. कई गाड़ियां दबीं; 3 लोग लापता

चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। राड़ीबगड़ और टूनरी गदेरा में बादल फटने से आए मलबे और पानी से थराली तहसील परिसर, एसडीएम आवास और कई घरों में मलबा घुस गया है। इस घटना में तीन लोगों के लापता होने की सूचना है, जिसमें एक युवती भी शामिल है।

आपदा से थराली बाजार में भी भारी नुकसान हुआ है। मलबे के साथ आए गाद और पत्थरों में कई गाड़ियां दब गई हैं। कई दुकानें भी मलबे की चपेट में आ गई हैं। थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंडों के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments