HomeHindi Newsकेंद्र और राज्य सरकार ने किए अनेक प्रबंध.. कांवड़ यात्रा पर यह...

केंद्र और राज्य सरकार ने किए अनेक प्रबंध.. कांवड़ यात्रा पर यह बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा पर कहा कि श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा जगविख्यात है। पूरे देश में और खास तौर पर उत्तर भारत में इस दौरान शिव भक्त महादेव के अनुष्ठान में लीन होकर शिवालयों में जलाभिषेक के साथ अपनी असीम भक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनकी सुगम यात्रा के लिए अनेक प्रबंध किए हैं। योगी ने कहा कि कोई भी पर्व और त्योहार, कोई भी साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होती है। हम देख रहे हैं कि असीम श्रद्धा भाव के साथ विभिन्न समाज के लोग कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं।

आज से विधानसभा सत्र

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज विधानसभा सत्र प्रारंभ होगा। विधानसभा में प्रदेश के विकास के लिए हम अनुपूरक बजट लाने वाले हैं। विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। विधानसभा भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments