HomeHindi Newsमहाराष्ट्र विधानसभा के लिए किया चुनाव प्रचार.. फुले संग्रहालय भी पहुंचे सीएम...

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए किया चुनाव प्रचार.. फुले संग्रहालय भी पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नेे महाराष्ट्र के चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं। उन्होंने हडपसर विधानसभा के उम्मीदवार चेतन विठ्ठल तुपे पाटिल के समर्थन में वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के हडपसर की जनसभा का उत्साह और विश्वास स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पुणे एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सैनी ने दावा किया प्रदेश में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है।

समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाए

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले के संग्रहालय भी पहुंचे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनपट व महात्मा फुले वाड़ा में आज मुझे इस पवित्र भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सम्मान मिला, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा का नेतृत्व किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, समानता और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया। सीएम ने कहा कि उन्होंने दृढ़ निश्चय किया था कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments