HomeHindi Newsब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायकों को बांधा रक्षा सूत्र, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी...

ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायकों को बांधा रक्षा सूत्र, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल

उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चल रहे मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल पर ब्रह्माकुमारी संस्था गैरसैंण व श्रीनगर की बहनों ने सभी माननीय विधायकों को रक्षा सूत्र बांधे। इस अनूठी पहल का उद्देश्य विधायकों को स्नेह और आत्मिक सुरक्षा का प्रतीक रक्षा सूत्र प्रदान करना था। ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायकों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जीवन में सकारात्मकता के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निदेशक मेहर चन्द भाई ने नशा मुक्ति से सम्बन्धित रिपोर्ट की प्रति भी भेंट की व प्रदेश के सभी विधायक गणों ब्रह्माकुमारी केन्द्र माउंट आबु आने का निमन्त्रण भी दिया

ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि रक्षा सूत्र का यह अनुष्ठान हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी बहनों के माध्यम से आज हम सबने आत्मिक ऊर्जा प्राप्त की है, जो हमारे समाज और प्रदेश की सेवा में और भी ऊर्जा भरने का कार्य करेगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने ब्रह्माकुमारी संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। यह सभी माननीय विधायकों के लिए एक स्मरणीय अनुभव साबित हुआ, जो उनके आत्मिक और सामाजिक जीवन में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments