More
    HomeHindi NewsEntertainmentBox Office: ‘दृश्यम 3’ मंगलवार को भी छाई, सबसे तेज 200 करोड़,...

    Box Office: ‘दृश्यम 3’ मंगलवार को भी छाई, सबसे तेज 200 करोड़, वर्ल्डवाइड हुई इतनी कमाई

    अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज पांच दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। मंगलवार को फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ पांच दिनों का कुल नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये पहुंच गया।

    अजय देवगन की सबसे तेज 200 करोड़ वाली फिल्म

    ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर में सबसे तेजी से 200 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने 19 करोड़ रुपये जोड़कर अपनी पकड़ बरकरार रखी।

    87.59 लाख दर्शक पहुंचे सिनेमाघरों में

    फिल्म की कमाई के साथ दर्शकों की संख्या भी चर्चा में है। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को करीब 8.76 लाख लोगों ने सिनेमाघरों में ‘दृश्यम 3’ देखी। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म के कुल फुटफॉल 87.59 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यानी रिलीज के शुरुआती पांच दिनों में करीब 88 लाख दर्शक विजय सलगांवकर की कहानी देखने थिएटर पहुंचे।

    वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

    भारत में 216.50 करोड़ रुपये नेट कमाई के अलावा फिल्म ने विदेशी बाजार में भी अच्छी पकड़ बनाई है। मंगलवार तक विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 81.50 करोड़ रुपये बताया गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

    आगे भी कमाई की उम्मीद

    ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में हैं। तबू और श्रिया सरन भी अपनी पिछली भूमिकाओं में नजर आ रही हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह हिंदी फ्रैंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म बताई गई है। शुरुआती पांच दिनों के प्रदर्शन को देखते हुए अब नजर इस बात पर है कि फिल्म ‘दृश्यम 2’ के रिकॉर्ड को कब पीछे छोड़ती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments