HomeHindi NewsDelhi Newsभाजपा की फैक्ट्री कर रही सांप्रदायिक ध्रुवीकरण.. वक्फ विधेयक पर कांग्रेस ने...

भाजपा की फैक्ट्री कर रही सांप्रदायिक ध्रुवीकरण.. वक्फ विधेयक पर कांग्रेस ने कहा

वक्फ विधेयक पर राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि आप सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करते हैं और फिर हम पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हैं। यह विधेयक पूरी तरह से झूठ पर आधारित है और पिछले 6 महीनों में गलत सूचना अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की फर्जी फैक्ट्री गलत सूचना फैलाने में लगी हुई है।

वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया : मोहसिन रजा

वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया था। कांग्रेस ने साल 2013 में संशोधन इसलिए किया था, ताकि वे वहां अपने लोगों को स्थापित कर सकें। लेकिन यह बिल पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए लाया गया है। लाखों-करोड़ों रुपए के हुए घोटालों की भी जांच होगी। हम सभी इस विधेयक का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 का संशोधन हम सभी के कल्याण के लिए है।

राज्यसभा से भी पास होगा : मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में वक्फ बिल पास होने पर हम इसका स्वागत करते हैं और विश्वास है कि राज्यसभा में भी यह अवश्य पास हो जाएगा। ये पीएम नरेन्द्र मोदी का मजबूत नेतृत्व है, दृढ़ इच्छा शक्ति है और हर मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा और ये संशोधन बहुत पारदर्शिता प्रदान करने वाला है। जो मुसलमान वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वही इसका सिर्फ विरोध कर रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments