HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चुनाव के लिए भाजपा तैयार.. सतीश पूनिया बने प्रदेश प्रभारी

हरियाणा में चुनाव के लिए भाजपा तैयार.. सतीश पूनिया बने प्रदेश प्रभारी

हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने जहां अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तो कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र नागर राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय मंत्री को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने दोनों पदाधिकारियों को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मीटिंगों का दौर शुरू
रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय मंगल कमल पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला, सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ मुख्य रूप से मौजूद रहे। बीजेपी ने इस बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। नेताओं ने सभी 10 सीटें जीतने पर मंथन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments