HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड.. मनोहर लाल बोले-कांग्रेस के झूठ...

हरियाणा में भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड.. मनोहर लाल बोले-कांग्रेस के झूठ को जनता ने नकारा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकार दिया। सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं, उसे जनता ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है, क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।

किसान, जवान और पहलवान सब हमारे साथ

कांग्रेस के चुनावी मुद्दे किसान, जवान और पहलवान पर उन्होंने कहा कि मुद्दा ये था कि हमने जितना किसान, जवान और पहलवान के लिए किया है, वो कांग्रेस कर ही नहीं सकती थी और यह बात जनता को पता है। वो लोग किसी भी प्रकार की बात करें लेकिन जनता को केवल सही बात ही पसंद आएगी। कांग्रेस के भ्रम में जनता नहीं आई है। जनता ने हमारे कामों और पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। मैं इसका श्रेय जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को देता हूं।

जम्मू में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जब कच्चे मकान पक्के बने तो ये नहीं पूछा गया कि घर किस जाति या धर्म का है। राजनीति में जो एक हमारी कार्यशैली है और उसे लोगों ने सहमति दी है। यही आप हरियाणा में भी देख रहे हैं और यही आप जम्मू-कश्मीर में भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का ये अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। ये चुनाव हमने मात्र और मात्र विकास के मुद्दे को लेकर लड़ा था। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की ओर से ध्रुवीकरण की भी बात हुई। जिस प्रकार से कांग्रेस की सफाई हरियाणा में हुई थी, वैसी ही सफाई उनकी यहां भी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments