HomeHindi Newsकेएल राहुल की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

केएल राहुल की चोट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केएल राहुल जो कि भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। और उसके बाद टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। अब राहुल पूरी तरह से फिट हो गए हैं। लेकिन एक शर्त के तौर पर केएल राहुल आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल के शुरुआती मैचों में विकेट कीपिंग करते हुए दिखाई नहीं देंगे राहुल

केएल राहुल को एनसीए ने आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि इस दौरान उन्हें शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग से दूर रहने को कहा गया है। राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुरुआती मुकाबलों से उपलब्ध तो रहेंगे, लेकिन वो पहले कुछ मैचों में बतौर बल्लेबाज़ और कप्तान ही खेलेंगे। इस दौरान राहुल विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments