HomeHindi NewsCSK के सामने RCB का बड़ा स्कोर,विराट, डुप्लेसी की शानदार पारी

CSK के सामने RCB का बड़ा स्कोर,विराट, डुप्लेसी की शानदार पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का महा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 218 रन बनाए हैं और 219 रनों की चुनौती चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने रखी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 39 गेंद पर 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 29 गेंद में 47 रन बनाये। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 41 कैमरन ग्रीन ने 17 गेंद में 38 रनों की पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी और से शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 61 रन देकर दो सफलता हासिल की। सैंटनर ने 1 विकेट हासिल किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments