HomeHindi NewsEntertainmentएलवीश यादव को मिली बड़ी राहत,सामने आई पुलिस की ये गलती

एलवीश यादव को मिली बड़ी राहत,सामने आई पुलिस की ये गलती

सोशल मीडिया के फेम और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और एत्विश यादव के मामले को लेकर जबरदस्त तरीक़े से हलचल मची हुई है। वहीँ अब यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है। सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव पर बैंक वेनम केस (सांपों के जहर मामले में) नोएडा पुलिस ने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने एत्विश यादव पर लगाई गई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट 1985 की गंभीर धारा को अब हटा लिया है। जिसके बाद एल्विश यादव के केस में एक बड़ा बदलाव हुआ है।

पुलिस ने मानी अपनी गलती

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर लगाई गई एनडीपीएस एक्ट की धारा को हटाते हुए कहा है कि ये एक ‘क्लेरिकल मिस्टेक थी। नोएडा पुलिस ने माना ये धारा गलती से लगाई गई थीं। इस खबर से एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में एल्विश यादव के चाहने वालों और परिजनों को भी बड़ी राहत मिली है।

एलवीश के लिए हो सकती थी मुश्किलें खड़ी

बता दें कि एल्विश यादव पर लगीं एनडीपीएस एक्ट की धारा में जमानत हासित कर पाना काफी मुश्किल था। रिपोर्टस तो यहां तक थी कि इन धाराओं में दोषी पाए जाने की स्थिति में एल्विश यादव को 20 साल की जेल तक हो सकती थी। हालांकि अब ये धारा हटाए जाने के बाद एल्विश यादव को बेल दिए जाने का रास्ता काफी आसान हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments