HomeHindi NewsHaryanaभूपेंद्र सिंह हुड्डा का आप पर हमला.. सीएम बोले-हुड्डा खुद हार रहे...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आप पर हमला.. सीएम बोले-हुड्डा खुद हार रहे चुनाव

हरियाणा में नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दावे, वार-पलटवार का दौर पर भी शुरू हो गया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ आप पर भी हमलावर हैं। वहीं सीएम नायब सिंह हुड्डा पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। इस बीच गठबंधन नहीं होने से आप ने अलग राह पकड़ ली है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होने पर कहा कि हमने आप के साथ गठबंधन की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमने कोशिश की, लेकिन शायद वे ऐसा नहीं चाहते थे।

कांग्रेस की टिकट लेने से लोग बच रहे नेता

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की दुकान में झूठ के सिवाए कुछ नहीं बचा है। यही कारण है कि कांग्रेस की टिकट लेने से लोग बच रहे हैं। रात को कांग्रेसी समझाते हैं कि टिकट मिलने पर भागना नहीं, फिर सूची जारी करते हैं। अभी तक कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी है, जबकि नामांकन के लिए केवल 12 सितंबर का दिन बचा है।

कांग्रेस की नीति झूठ बोलो, राज करो की

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नीति झूठ बोले, राज करो की है। हिमाचल, कनार्टक के बाद तेलंगाना व लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर वोट लिया। हरियाणा की जनता समझ गई है। उन्होंने दावा किया खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने क्षेत्र से हार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हिसार रोड स्थित निजी गार्डन में कलानौर हलके के कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया और जिला विकास भवन में भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला का नामांकन करवाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments