HomeEnglish Newsन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए BCCI ने अफगानिस्तान को दिए...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए BCCI ने अफगानिस्तान को दिए थे तीन विकल्प, अब हुआ बड़ा खुलासा

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम के बीच ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से टेस्ट मुकाबला खेला जाना था। 9 सितंबर को थोड़ी देर बारिश हुई और उसके बाद पूरा दिन मैदान नहीं सूख पाया। दूसरे दिन भी मैदान नहीं सूख पाया और आज तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया है। और यह एक सवालिया निशान उठा रहा है स्टेडियम के रखरखाव पर स्टेडियम की फैसेलिटीज पर कि थोड़ी सी बारिश में मैदान सूख तक नहीं पा रहा है, और अब बीसीसीआई पर भी लगातार आरोप लग रहे हैं।

लेकिन अब इस स्टेडियम और अफगानिस्तान को कितने वेन्यू के विकल्प दिए गए थे इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें अफगानिस्तान की टीम ने खुद इस मैदान का चुनाव किया थाज़ क्योंकि इस मैदान पर अफगानिस्तान की टीम पहले भी आयरलैंड और जिंबॉब्वे के खिलाफ मैच खेल चुकी है।

दरअसल स्पोर्ट स्टार की खबर के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इंटरनेशनल क्रिकेट मैनेजर मेहनाजुद्दीन रज ने कहा कि कानपुर, बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित तीन वेन्यू थे। हमने ग्रेटर नोएडा को इसलिए चुना क्योंकि यह दिल्ली के नजदीक था और इसकी काबुल से कनेक्टिविटी बेहतर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments