HomeHindi NewsCrimeनए वक्फ कानून की आग में झुलसा बंगाल.. चले बम, ट्रेनों पर...

नए वक्फ कानून की आग में झुलसा बंगाल.. चले बम, ट्रेनों पर भी हमला

नए वक्फ कानून को रद्द करने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में जगह-जगह हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद में हिंसा फिर से भडक़ गई। भीड़ ने बमबारी की और सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर भी हमला किया, जिसके चलते दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं और पांच डायवर्ट कर दिया गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बंगाल पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाकों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

कैसे और क्यों भडक़ी हिंसा?

मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और मालदा में हालात काबू से बाहर हो गए। मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और सुती इलाकों में भारी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों आंसू गैस के गोले दागे। अब तक 10 पुलिसकर्मियों के घायल होने और तीन प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। हंगामे वाले इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।डायमंड हार्बर के अमतला चौराहे पर भी भीड़ ने दिनदहाड़े एक पुलिस वाहन में तोडफ़ोड़ की। अजीमगंज-न्यू फरक्का सेक्शन में दोपहर 2.46 बजे लगभग भीड़ ने धुलियानगंगा स्टेशन के पास ट्रैक जाम कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments