HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबरगद के पेड़ का है धार्मिक महत्व.. सीएम विष्णु देव साय ने...

बरगद के पेड़ का है धार्मिक महत्व.. सीएम विष्णु देव साय ने लगाया पौधा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व के साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बरगद का बड़ा होकर परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की, जो कि अब जनआंदोलन बन चुका है।

छत्तीसगढ़ में बन गया जनअभियान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को प्रदेश में जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान भी शुरू किया था, जिसे लेकर लोगों में उत्साह दिखा। पौधारोपण के कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत क़े सभापति नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, श्रीमती श्याम बाई साहू, राजेश जायसवाल, गणेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments