HomeHindi Newsमंडल के कृत्यों की सजा बांग्लादेशी हिंदू भुगत रहे.. योगी ने ममता...

मंडल के कृत्यों की सजा बांग्लादेशी हिंदू भुगत रहे.. योगी ने ममता को भी सुनाई खरी-खोटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 3 वर्ष पर पहले राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने एक पुस्तक लिखी थी। वह पुस्तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और आजादी के समय 2 महान दलित योद्धाओं के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित थी। एक तरफ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर थे और दूसरी तरफ थे योगेंद्र नाथ मंडल। योगेंद्र नाथ मंडल ने पाकिस्तान का समर्थन किया था लेकिन वे एक वर्ष भी वहां नहीं रह पाए थे। योगेंद्र नाथ मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेशी हिंदू भुगत रहे हैं।

किसी दल ने नहीं उठाई आवाज

योगी ने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले सभी प्रताडि़त और पीडि़त हिंदू दलित हैं। कांग्रेस, सपा और टीएमसी में से किसी राजनीतिक दल ने बांग्लादेशी हिंदू के पक्ष में आवाज नहीं उठाई थी। उनके हक में आवाज केवल भाजपा ने उठाई। योगी ने कहा कि हमें प्रत्येक हिंदू की रक्षा करनी है।

लाखों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें आश्चर्य होता है कि यह पश्चिम बंगाल वही राज्य और देश है, जहां वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया था। अब जब वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है और इस पर कार्रवाई की जा रही है, तो इसके खिलाफ हिंसा भडक़ाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 3 हिंदुओं की निर्मम हत्या हुई है। उनके घरों से बाहर खींचकर उनकी हत्या की गई है। ये कौन लोग हैं? ये वही दलित, वंचित और गरीब हिंदू हैं, जिन्हें इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments