HomeHindi NewsBreaking: कानपुर टेस्ट से पहले बांग्लादेश के टीम को लगा बड़ा झटका,...

Breaking: कानपुर टेस्ट से पहले बांग्लादेश के टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने संन्यास का किया फैसला

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की टीम के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में खेला जाने वाला टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।

मीरपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे अपना अंतिम टेस्ट

बांग्लादेश की टीम के सबसे बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार शाकिब अल हसन अब भारत की सरजमी पर आखिरी टेस्ट खेलते हुए दिखाई देंगे। कानपुर में वो भारत में अपना आखिरी टेस्ट खेलेंगे और उसके बाद बांग्लादेश में मीरपुर में उनके टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट होगा। शाकिब अल हसन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से कुछ खास नहीं हो पा रहा था शायद यही वजह है कि उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला किया है।

शाकिब अल हसन पिछले कुछ समय से चोट से भी लगातार जूझते नजर आ रहे थे। पहले टेस्ट में भी शाकिब अल हसन बांग्लादेश की टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और लगातार उनके खराब प्रदर्शन और उनकी चोट को लेकर सवाल हो रहे थे। और आखिरकार उन्होंने अब रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments