HomeHindi NewsCrimeबहराइच एनकाउंटर: हथियार की बरामदगी के लिए गई थी टीम.. हथियार लोड...

बहराइच एनकाउंटर: हथियार की बरामदगी के लिए गई थी टीम.. हथियार लोड कर तैयार थे आरोपी

बहराइच एनकाउंटर पर SP वृंदा शुक्ला ने कहा ने बताया कि जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र में गई थी, तो मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू ने हत्या के हथियार को लोड करके रखा था। इसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जीवित हैं दोनों घायल

SP वृंदा शुक्ला ने कहा कि उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जो घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments