HomeHindi NewsEntertainment18 साल बाद आवारापन 2, ये है रिलीज डेट.. देखें इमरान हाशमी...

18 साल बाद आवारापन 2, ये है रिलीज डेट.. देखें इमरान हाशमी का नया लुक

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 18 साल पहले रिलीज हुई थी। अब इसकेसीक्वल का ऐलान कर दिया गया है। उनके बर्थडे पर फैंस को तोहफा देते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये मूवी कुछ दिन बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट आवारपन 2 का ऐलान कर दिया गया है। 18 साल बाद फैंस को एक बार फिर से दिल से छू लेने वाली पर्दे पर दिखने वाली है। इसमें इमरान हाशमी होंगे, लेकिन बाकी डिटेल्स की घोषणा होना अभी बाकी है।

अगले महीने आएगी फिल्म

इमरान हाशमी ने ट्वीट किया कि इसमें आवारापन फिल्म की झलक है। उन्होंने लिखा है कि बस मुझे कुछ और देर जिंदा रख। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये अगले महीने 3 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

ये थी फिल्म आवारापन की कहानी

आवारापन 2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया सरन, आशुतोष राणा और मृणालिनी शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो अपनी पिछली गलतियों से भाग रहा है और एक नई शुरुआत की तलाश में है। शिवम यानि इमरान हाशमी एक गैंगस्टर मलिक (आशुतोष राणा) के लिए काम करता है। मलिक शिवम को अपने बेटे की तरह मानता है। शिवम अपने अतीत से भाग रहा है, जिसमें उसकी प्रेमिका की मौत भी शामिल है। मलिक शिवम को एक पाकिस्तानी लडक़ी रीमा (श्रिया सरन) पर नजर रखने का काम सौंपता है, जिसे उसने वेश्यावृत्ति के लिए खरीदा था। शिवम रीमा के प्रति आकर्षित हो जाता है और उसे मलिक से बचाने की कोशिश करता है। शिवम को अपने अतीत और वर्तमान के बीच चयन करना होता है। फिल्म का संगीत भी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments