HomeSportsBGT Series104 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, भारत ने हासिल की...

104 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, भारत ने हासिल की 46 रनों की बड़ी बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्टस मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को सिर्फ 104 रनों पर समेट दिया है और 46 रनों की अहम बढ़त भी हासिल कर ली है। इस वक्त दूसरे दिन के खेल में लंच हो चुका है और भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने झटके 5 विकेट

भारतीय टीम की बात की जाए तो कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने सिर्फ 30 रन देकर 5 सफलता हासिल की। तो वही हर्षित राणा ने 48 रन देकर तीन और सिराज ने 20 रन देकर दो सफलता हासिल की और भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तरह से समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात की जाए तो मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 21 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज इस पारी में पूरी तरह से फेल नजर आए क्योंकि भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments