HomeSportsBGT Seriesकैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात, विराट से...

कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात, विराट से की खास बातचीत

भारतीय टीम और प्राइम मिनिस्टर 11 के बीच 30 नवंबर से एक मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला जाना है इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बन्स से मुलाकात करने पहुंचे,जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने विराट कोहली से कहीं यह बात

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मुलाकात के दौरान अपने सभी खिलाड़ियों का परिचय ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बन्स से करवा रहे थे। फिर जब विराट कोहली के पास प्रधानमंत्री मुलाकात करने पहुंचे तो उन्होंने विराट कोहली से पर्थ की बात की और विराट कोहली ने भी अपने ही अंदाज में उनका जवाब दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments