HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों पर घोषित की अपनी दूसरी पारी, भारत के...

ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों पर घोषित की अपनी दूसरी पारी, भारत के सामने 275 रनों का लक्ष्य

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पांचवे दिन का खेल जारी है और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गवाए और 89 रन बनाए। और भारतीय टीम के सामने अब ब्रिस्बेन टेस्ट मैच जीतने के लिए 275 रनों का लक्ष्य रखा है और 54 ओवर भारतीय टीम के पास बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से पैट कमिंस ने 10 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कैरी ने 20 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में भी तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और आकाशदीप सिंह ने भी दो-दो सफलता हासिल की। और इस तरह से अभी भी मैच किसी भी तरफ जा सकता है। क्योंकि मैच जीतने का पूरा मौका ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास भी है और भारतीय टीम के पास भी बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments