HomeHindi Newsमहिला T20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया...

महिला T20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का किया ऐलान, स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

इसी साल अक्टूबर माह में यूएई में खेले जाने वाले महिला t20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा इस टीम में स्टार स्पिन गेंदबाज जेस जोनेसन को जगह नहीं मिल सकी है जबकि T20 फॉर्मेट में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं। जोनेसन के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम में तैला वलामिक को शामिल किया गया है।

T20 विश्व कप के लिए के लिए चुनी गई टीम ही अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी, सिर्फ ऑलराउंडर हीदर ग्राहम के अलावा। वह टीम के साथ यूएई नहीं जाएंगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने एक बेहतर टीम का ऐलान किया है।

कुछ इस तरह की है ऑस्ट्रेलिया की t20 विश्व कप के लिए टीम

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन स्कुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, तैला व्लामिन्क

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments