HomeHindi Newsआयरलैंड और यूएसए की टीम के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला

आयरलैंड और यूएसए की टीम के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला

आयरलैंड और यूएसए की टीम के बीच आज फ्लोरिडा के लौडरहिल के मैदान पर t20 विश्व कप 2024 का अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम की भी निगाहें रहेंगी, क्योंकि पाकिस्तान की टीम यह उम्मीद कर रही होगी कि यूएसए इस मुकाबले में हार जाए ताकि सुपर 8 में जाने का पाकिस्तान की टीम के पास मौका बन सके।

यूएसए की टीम ने अब तक इस T20 विश्व कप में किया है शानदार प्रदर्शन

इस t20 विश्व कप में अब तक यूएसए की टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो कनाडा को पहले मुकाबले में यूएसए की टीम ने शानदार अंदाज में हराया। उसके बाद पाकिस्तान की टीम को मात दी। फिर भारत के खिलाफ मुकाबले में भी यूएसए की टीम ने भारत की टीम को कड़ी चुनौती दी हालांकि टीम जीत नहीं सकी लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया।

फ्लोरिडा में होने वाले मुकाबले में यूएसए की टीम की निगाहें आयरलैंड को हराते हुए t20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 राउंड में पहुंचने पर होगी। अगर मुकाबला होता है तो फिर यूएसए की टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments