HomeHindi Newsसोमालिया में अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक.. ट्रंप बोले-तुम्हें ढूंढ़ लेंगे और...

सोमालिया में अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक.. ट्रंप बोले-तुम्हें ढूंढ़ लेंगे और मार डालेंगे

अमेरिका की सेना ने सोमालिया में आईएसआईएस के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकार एयर स्ट्राइक की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर इसकी जानकारी दी और आईएसआईएस को संदेश देते हुए कहा कि हम तुम्हें ढूंढ़ लेंगे और मार डालेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, मैंने सोमालिया में आईएसआईएस हमले के वरिष्ठ योजनाकार और उसके द्वारा भर्ती और अगुवाई किए गए अन्य आतंकवादियों पर सटीक सैन्य हमले करने का आदेश दिया। ट्रंप ने कहा कि गुफाओं में छिपे मिले ये हत्यारे संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए खतरा थे। हमलों ने उन गुफाओं को नष्ट कर दिया, जिनमें वे रहते थे। नागरिकों को बिना नुकसान पहुंचाए कई आतंकवादियों को मार डाला।

बाइडेन ने नहीं की कार्रवाई

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सेना ने वर्षों से इस आईएसआईएस अटैक प्लानर को निशाना बनाया, लेकिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके साथियों ने काम को अंजाम देने के लिए पर्याप्त तेजी से कार्रवाई नहीं की। सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब की तुलना में इस्लामिक स्टेट की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम है, लेकिन विशेषज्ञों ने बढ़ती गतिविधि की चेतावनी दी थी।

आईएसआईएस को दिया साफ संदेश

ट्रंप ने कहा कि आईएसआईएस और अन्य सभी जो अमेरिकियों पर हमला करेंगे, उनके लिए संदेश यह है कि हम तुम्हें ढूंढ़ लेंगे और हम आपको मार देंगे। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप के निर्देश पर किए गए हमले को सोमालिया की सरकार के साथ समन्वय बनाकर किया। पेंटागन ने कहा कि इसमें किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि अमेरिका ने यह नहीं बतायाकि इस हमले में कितने आईएसआईएस के आतंकी मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments