HomeHindi Newsहरियाणा के भाइयो का कमाल,एक साथ JEE Mains में हासिल की सफलता

हरियाणा के भाइयो का कमाल,एक साथ JEE Mains में हासिल की सफलता

सफलता जब मिलती है तो छप्पड़ फाड़ के मिलती है। ऐसा ही कुछ हुआ हरियाणा के एक परिवार में जहाँ दोनों बेटो ने एक साथ कामयाबी हासिल कर ली है। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-69 ट्यूलिप वाइट सोसाइटी में रहने वाले आरव भट्ट और आरुष भट्ट ने जेईई की परीक्षा में टॉप करके अपने परिजनों के साथ-साथ गुरुग्राम का भी नाम रोशन किया है. दोनों भाइयों ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए एक साथ जेईई मेन्स एग्जाम क्लियर किया है और अब जेईई एडवांस्ड देने की तैयारी है. इस परीक्षा में आरव ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है जबकि आरुष ने 5660 रैंक हासिल की है.

पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मां टीचर दोनों बच्चों की इस उपलब्धि से माता-पिता और रिश्तेदारों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. फिलहाल दोनों एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. आरव ने बताया कि उनके पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और मां ने एमएससी मैथ किया हुआ है और एक योगा टीचर हैं.

आरव ने बात करते हुए बताया कि बचपन से मां ने ही उन्हें मैथ पढ़ाया है. बचपन से ही मैथ और साइंस अच्छी होने की वजह से उन्होंने इंजीनियर बनने का सोचा था. देर रात तक पढ़ाई करने के साथ ही माता-पिता और टीचर के गाइडेंस से आज वह देश के टॉप 3 स्टूडेंट्स में से एक हैं. उन्होंने बताया कि जब वह नवीं कक्षा में थे तब लॉकडाउन लगा था. उस तका से ही मोबाइल और खेल से दूरी बनाने बना ली थी. इस दूरी का फायदा उन्हें मिला और आज वह इस मुकाम पर हैं.

वहीं आरुष की मानें तो उन्होंने अपना करियर लॉकडाउन में तय कर लिया था. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही आईआईटी में मैथ प्रोफेसर बनने का तय किया था. वह आईआईटी में मैथ प्रोफेसर बनकर देश के एजुकेशन सिस्टम को सुधारना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments