HomeHindi Newsअद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय! पीएम मोदी ने अयोध्या के लम्हे किए शेयर

अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय! पीएम मोदी ने अयोध्या के लम्हे किए शेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव की शानदार तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि अद्भुत, अतुलनीय और अकल्पनीय! भव्य-दिव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्यावासियों को बहुत-बहुत बधाई। लाखों दीयों से आलोकित रामलला की पावन जन्मस्थली पर यह ज्योतिपर्व भावविभोर कर देने वाला है। पीएम ने कहा कि अयोध्या धाम से निकला यह प्रकाशपुंज देशभर के मेरे परिवारजनों में नया जोश और नई ऊर्जा भरेगा। मेरी कामना है कि भगवान श्रीराम समस्त देशवासियों को सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। जय श्री राम! राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि दीपमालिका पर्व की पूर्व संध्या पर अलौकिक आभा से दैदीप्यमान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर। इस दौरान कई तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा अलौकिक अयोध्या! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है। यह पावन घड़ी 500 वर्षों के पश्चात रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं। प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे। जय सियाराम!

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली

यह पावन घड़ी 500 वर्षों के पश्चात रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments