HomeHindi Newsसेमीफाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

सेमीफाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच गयाना के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड की टीम को शानदार अंदाज में हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने चार ओवर की गेंदबाजी में 23 रन देकर तीन सफलता हासिल की और बल्लेबाजी में भी उन्होंने 6 गेंद में 10 रनों की पारी खेली।

t20 विश्व कप के सेमी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बने अक्षर पटेल

अक्षर पटेल टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में औऱ विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2014 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में यह अवॉर्ड जीता था। अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और इस पूरे t20 विश्व कप में जब-जब जरूरत हुई है अक्षर पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments