HomeHindi Newsअपनी इस गलती के बाद अक्षर को इस वजह से डिनर पर...

अपनी इस गलती के बाद अक्षर को इस वजह से डिनर पर ले जाएंगे रोहित शर्मा

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने आसानी से बांग्लादेश की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा से एक बड़ी गलती हुई। अक्षर पटेल लगातार दो गेंद पर दो विकेट हासिल कर चुके थे और हैट्रिक गेंद पर रोहित शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया और अक्षर पटेल की हैट्रिक नहीं हो सकी।

रोहित के इस ड्रॉप कैच की वजह से बांग्लादेश का बड़ा स्कोर तो बना ही लेकिन साथ ही अक्षर पटेल भी हैट्रिक लेने से चूक गए थे। ये घटना पारी के नौवें ओवर में हुई, जब बाएं हाथ के स्पिनर ने लगातार गेंदों पर तनजीद हसन और मुशफिकुर रहीम को आउट किया। हैट्रिक वाली गेंद पर जाकिर अली उनका सामना करने आए और अक्षर इस गेंद पर भी उनके बल्ले का किनारा लगवाने में सफल रहे लेकिन पहली स्लिप में भारतीय कप्तान रोहित ने आसान मौका गंवा दिया और अक्षर का हैट्रिक लेने का सपना टूट गया।

कैच छोड़ने के बाद रोहित गुस्से में टर्फ पर हाथ मारने लगे और अक्षर से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। मैच के बाद रोहित शर्मा से ड्रॉप कैच के बारे में पूछा गया। चेहरे पर मुस्कान के साथ, भारतीय कप्तान ने कहा कि वो हैट्रिक ना होने के कसूरवार हैं और इसी वजह से वो अक्षर को डिनर पर लेकर जाएंगे।

रोहित ने कहा, “मैं कल उसे (अक्षर) डिनर पर ले जा सकता हूं। नहीं, वो एक आसान कैच था, मुझे अपने लिए जो मानक तय किए हैं, उनके अनुसार मुझे वो कैच पकड़ लेना चाहिए था। लेकिन मुझे पता है कि ऐसी चीजें होनी ही हैं। ह्रदय और जाकिर को श्रेय जाता है, उन्होंने एक अच्छी साझेदारी की।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments