HomeHindi Newsपुणे में हार के बाद गुस्साए विराट ने आइस बॉक्स में मारा...

पुणे में हार के बाद गुस्साए विराट ने आइस बॉक्स में मारा बल्ला, वीडियो हुआ वायरल

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम के हाथ से सीरीज भी निकल गई 12 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी भी टीम ने घर पर आकर भारत की टीम को हराया है लगातार 18 सीरीज जीतने के बाद आखिरकार भारतीय टीम का विजय रथ थम गया है

अंपायर डिसीजन से नाराज विराट ने यहां मारा अपना बल्ला

इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा निराश किया और उसमें विराट कोहली भी शामिल है। क्योंकि पहली पारी में विराट कोहली सिर्फ एक रन बना सके थे। और दूसरी पारी में विराट कोहली सिर्फ 17 रन ही बना सके और सैंटनर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

और अब विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली आउट होने के बाद पवेलियन जा रहे हैं। और तभी देखा जाता है कि विराट कोहली वहां पर रखे आइस बॉक्स पर अपना बल्ला तेजी से मार देते हैं और किसी फैन ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विराट कोहली अंपायर के फैसले से काफी ज्यादा नाराज थे। क्योंकि अंपायर्स कॉल होने की वजह से विराट कोहली को आउट दिया गया। अगर अंपायर्स कॉल आउट नहीं होता तो विराट कोहली नॉट आउट हो सकते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments