HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद कुछ इस तरह की...

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद कुछ इस तरह की दिखाई दे रही है अंक तालिका

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमाफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

कुछ ऐसी दिख रही है अंक तालिका

भारतीय टीम की ये लगातार दूसरी जीत है औऱ टीम के चार पॉइंट्स हो गए हैं और उसका नेट रनरेट+0.647 हो गया है और टीम ग्रुप ए में पहले नंबर पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है औऱ टीम का नेट रनरेट -1.087 हो गया है।वहीं ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज है। 

बता दें कि मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान की टीम की उम्मीद अब सोमवार (24 फरवरी) को न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले पर है। अगर बांग्लादेश जीत दर्ज करती है तो ही पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर जो जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments